उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उच्च न्यायालय में दीपावली पर्व के अवकाश चल रहे हैं। अवकाश के दौरान भी माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा विभिन्न जरूरी प्रकरणों पर सुनवाई की जा रही है तथा सुदृढ व सुचारू न्यायालयीन व्यवस्था हेतु विभिन्न न्यायालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय, रायगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विदित हो कि माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा पूर्व में भी जिला रायगढ़ का निरीक्षण किया जा चुका है। पूर्व निरीक्षण में पायी गयी कमियों के निराकरण पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने रायगढ़ में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्वाओं द्वारा उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया गया।
तदुपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली गई। उनके न्यायालय में पुराने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उन प्रकरणों को नियमानुसार व प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत उनके द्वारा सिविल न्यायालय खरसिया के नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया। खरसिया में उनके द्वारा अधिवक्ताओं से चर्चा की गई। न्यायिक अधिकारियों की भी बैठक ली गई। पार्किंग में उचित प्रकाश व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत सक्ती न्यायालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी न्यायालयों के कक्षों एवं अनुभागों का अवलोकन किया गया तथा सभी व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। अधिवक्तागणों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया।
अंत में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय जांजगीर-चांपा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारीगणों को न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। न्यायालय भवन में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे तथा उनसे चर्चा की गई।
औचक निरीक्षण में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के साथ रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम एवं प्रोटोकॉल ऑफिसर आर. एस. नेगी भी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा साहब के निरंतर प्रयासों से राज्य की न्यायालयीन व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।








ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

