यदि अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है ।
बस्तर एवं मां दंतेश्वरी वार्ड का गौरव — युवराज सिंह का यूथ ओलंपिक गेम्स (बहरीन) के लिए चयन
बस्तर के युवराज सिंह ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्हें बहरीन में होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय मुएथाई दल में शामिल किया गया है। इस दल में कुल चार बालक और छह बालिकाएँ शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता का पूरा खर्च भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा वहन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से चयनित एकमात्र खिलाड़ी के रूप में युवराज 21 अक्टूबर को बहरीन के लिए रवाना होंगे। यह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास के लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार बस्तर से किसी खिलाड़ी को यूथ ओलंपिक के लिए चुना गया है।
छत्तीसगढ़ एमेच्योर मुएथाई संघ के संरक्षक माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव जी एवं अध्यक्ष लखन कुमार साहू जी , सचिव अनीश मेमन जी , अमन यादव जी एवं युवराज के कोच अब्दुल मोईन जी के मार्गदर्शन में युवराज ने वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और विश्व चैंपियन रह चुके हैं। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर उनका चयन यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए हुआ है।
यही समर्पण और मेहनत आज इस ऐतिहासिक सफलता का आधार बना है ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

