सक्ती, 17 अक्टूबर 2025// छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तर्गत विकासखण्ड सक्ती के ग्राम खुटादहरा अन्तर्गत एकता स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी के विभिन्न उत्पाद तैयार किये जा रहें है। इस समूह में संलग्न दीदीयों द्वारा दीपावली त्योहार के अवसर व बाजार के मांग के अनुसार विविध प्रकार के मृदा कलाकृति तैयार कर स्थानीय बजार व राजधानी रायपुर में 8 से 18 अक्टूबर तक आयोजित सरस मेला में विक्रय कर रही है। उनके द्वारा मिट्टी के विभिन्न उत्पाद जैसे मिट्टी का दीया, रंगोली दिया, डिजायनर डोरीमाँन गुल्लक, मिट्टी की गुडियां, धुपावली, ग्वालिन, लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति तैयार किए गए हैं। जिन्हें रायपुर व स्थानीय जिले के ग्राहको द्वारा हाथों-हाथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही अत्यंत हर्ष का विषय है कि रंगीन दियों का विशेष सेट को विहान राज्य इकाई द्वारा वीआईपी गिफ्ट हैम्पर में भी शामिल किया गया है व इसकी सराहना बिहान राज्य इकाई के प्रमुखों द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शाखा, जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए एकता स्व सहायता समूह दीदीयों द्वारा लगभग 22 हजार की आय एक सप्ताह में ही प्राप्त करली गयी है तथा निर्माणकर्ता व विक्रयकर्ता दीदीयों के आत्मविश्वास सेे आगामी समय में और अधिक आय कमा कर लखपति दीदी बनने हेतु कार्य किया जा रहा है। बिहान व दीदीयो का यह पहल महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर प्रदान कर एक नया अध्याय रच रहा है।







ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

