सक्ती, 17 अक्टूबर 2025 // भारतीय वायु सेना, अग्निवीर में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन माह जनवरी 2025 में धमतरी में आयोजित होना है। इस हेतु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा आयोजित की गई सीईई परीक्षा में सक्ती जिले से 477 युवा सफल हुए है। सक्ती जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ली गई ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण सक्ती जिला के ऐसे युवा जो निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण में शामिल होना चाहते है वे अपना पंजीयन दिनांक 30 अक्टूबर 2025 तक प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द, जॉजगीर चांपा में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है, ताकि उनके शरीरिक दक्षता प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

