अच्छा काम करने पर म0कानि0 को किया गया मैन ऑफ़ द मंथ से सम्मानित
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत रखे कडी निगरानी
रेलवे ट्रैक के आसपास न लगायी जाये पटाखे की दुकाने
ज्वलनशील/पटाखा आदि को रेल परिवहन के माध्यम से परिवहन करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु चैकिंग हेतु दिए कड़े निर्देश
मादक पदार्थो की बरामदगी हेतु ANTF टीम के साथ मिलकर करें सघन चैकिंग
लंबित विवेचनाओं व मालो का करें शीघ्र निस्तारण
आज दिनांक 15-10-2025 को सुश्री अरूणा भारती, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, जीआरपी द्वारा पुलिस मुख्यालय जीआरपी के सभागार में माह सितम्बर -2025 की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई।
सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित कार्मिको से उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं पूछी गई, तो कार्मिको द्वारा बताई गई अधिकांश समस्याओं का गोष्ठी में ही निस्तारण किया गया।
तत्पश्चात माह सितम्बर -2025 मे सराहनीय कार्य करने पर जीआरपी देहरादून मे तैनात म0कानि0 दीपेश्वरी गुंसाई को एम्प्लोय ऑफ़ द मंथ से सम्मानित किया गया।
—तत्पश्चात् गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों को निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये-
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को थाने में नियुक्त समस्त पुलिस बल को भलीभांति ब्रीफ करते हुए रेलवे सुरक्षा बल से समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रैको एवं ट्रेनों में समय बदल-बदल कर सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
रेल परिवहन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे परिवहन के माध्यम से ज्वलनशील पदार्थ एवं पटाखे आदि का परिवहन न हो। इस सम्बन्ध में यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में लगातार जागरूक किया जाये। रेलवे ट्रैक के आसपास चैकिंग करते हुए पटाखे आदि की दुकान न लगाये जाने हेतु व बी0डी0एस0, श्वान दल से सघन चैकिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आगजनी की घटना की रोकथाम हेतु जनपदीय फायर स्टेशनों से समन्वय स्थापित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ताकि अल्पसूचना पर फायर टैंकर को समय से बुलाया जा सकें।
सी0एम0 हेल्पालाईन से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न पोर्टलों में सूचनाओं को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
कॉलनेमि मे अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु ANTF की टीम के साथ मिलकर निरंतर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों मे सघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर अपराध व ठगी आदि अपराधों की रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशनो पर जागरूकता हेतु पम्पलेट चस्पा करने व PA सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत चोर, उठाईगिरी आदि पर कडी नजर रखने हेतु रेलवे स्टेशनो पर लगे CCTV कैमरो को कार्यशील दशा मे रखने हेतु निर्देशित किया गया।
लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
ट्रेन स्कॉर्ट भेजे जाने से पूर्व कर्मियों को भलीभांति ब्रीफ किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में वेन्डरों का समय-समय पर सत्यापन कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
थानों में लम्बित मालों का अधिक से अधिक निस्तारण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्दशित किया गया।
महिला सुरक्षा हेतु थानों में बनाये गये महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों को 24×7 नियुक्त करने व महिला से सम्बन्धित शिकायतों का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सादा वस्त्र में पुलिस बल की ड्यूटी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरोधात्मक कार्यवाही जैसे- पुलिस एक्ट, एम0वी0 एक्ट, आबकारी एक्ट, व कोटपा एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही की जाये ।
ईनामी अपराधियों की हरसम्भव गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर को निर्देशित किया गया।
मा0 न्या0 से प्राप्त सम्मन/वारण्टो की शत-प्रतिशत तामील हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
हैल्प लाईन नम्बर 112,139, 1930, का रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रचार-प्रसार करायें ।
उक्त गोष्ठी/सम्मेलन में जीआरपी के सभी थाना/चौकी प्रभारी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी व पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय जीआरपी के समस्त शाखा प्रभारी भी मौजूद रहे।
#uttarakhandpolice
#grputtarakhand
#crimemeeting
#instructions






ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

