महाआरती का सनातन धर्म के उत्थान में महती भूमिका… अधिवक्ता चितरंजय
नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२६ वीं महाआरती में पंडित मोरध्वज वैष्णव कोसमंदा ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
आज कथा वाचक पंडित मोरध्वज वैष्णव ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में शामिल होना मेरे लिए स्मरणीय पल है, जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार का आभारी हूं, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन धर्म के उत्थान में महती भूमिका निभा रही है
आज सुबह का श्रृंगार तुलाराम साहू मालखरौदा तथा शाम का श्रृंगार दिनेश साहू संगीत शिक्षक ने जन्म दिवस पर कराया। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, अमित तंबोली एवं दिनेश साहू ने चढ़ाया गया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, अविनाश गबेल, श्याम सुंदर अग्रवाल तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत निधि, श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से कराया गया।
आज महाआरती का मुख्य आकर्षण पहाडगांव की आकर्षक कर्मा नृत्य रहा जिनके साथ संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।






ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

