सक्ती, 14 अक्टूबर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान करही, डभरा एवं चन्द्रपुर क्षेत्र से खनिज रेत एवं निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर 04 हाईवा एवं 02 ट्रेक्टर कुल 06 वाहनों को जप्त किया जा कर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध उत्खनन और परिवहन के प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो केे निर्देशानुसार जिलें में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026रायगढ़: तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू

