जांजगीर-चांपा 13 अक्टूबर 2025 / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन पर अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के दुरस्थ स्थलों से आए आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना। आज जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी रमाशंकर कटकवार द्वारा राशन कार्ड बनवाने एवं दिव्यांग पेंशन दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम औराईखुर्द निवासी घनेश्वर दास द्वारा बेजा कब्जा हटाने, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी गणपत सूर्यवंशी द्वारा श्री राम लाल दर्शन योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत कटनी (देवरी) निवासी श्रीमती अर्चना बाई द्वारा आवास प्लस में नाम जुड़वाने, तहसील चांपा के ग्राम हथनेवरा निवासी केवल प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

