सक्ती,11 अक्टूबर 2025// प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली से 11 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन हुआ। इस योजना का लक्ष्य 6 वर्षों के लिये 24000 करोड़ रूपये के वार्षिक परिव्यय के साथ 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादकता को बढ़ाना देना, फसल विविधीकरण और टिकाउ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल उपरांत भण्डारण क्षमता बढ़ाना देना ,विश्वसनीय जल पहुंच के लिये सिचाई बुनयादी ढांचे में सुधार करना तथा किसानों के लिये अल्प कालिक और दीर्घ कालिक कृषि ऋण तक अधिक पहुंच को सक्षम बनाना। जिला मुख्यालय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सक्ती में मुख्य अतिथि श्रीमति विद्या सिदार, सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती,श्रीमति नीतू ऋषि राय,अध्यक्ष जनपद पंचायत बंशीधर खांडे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती टंकेश्वर पटेल, सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती ऋषि राय विधायक, प्रतिनिधि विधानसभा सक्ती एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहे। इसी अनुक्रम में विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैजैपुर में भी जनप्रतिनिधि एवं कृषक गणों की उपस्थिति रही, तथा विकासखण्डमालखरौदा में जनपद पचायत मालखरौदा भवन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष कविशरण वर्मा, कृषि स्थायी सभापति श्रीमति ललीता डहरिया, निर्माण सभापति मनोज सक्सेना, सरपंच ग्राम कलमी दुजराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बुदेश्वर नाविक बीरभांठा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहें। इसी प्रकार विकासखण्ड डभरा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्तम कुंभार चंद्रा, कृषि सभापति, दीपक साहू, दिनेश बरेठ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहें।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

