अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता कल्याण के साथ मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद शक्ति जिले के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मंडल के साथ आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका से मिले। इन पलों में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ अधिवक्ता रमाकांत पांडेय एवं अश्वनी शुक्ला ने शाल श्रीफल भेंटकर महामहिम राज्यपाल रामेन डेका का अभिनन्दन किया। पश्चात अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु महामहिम राज्यपाल को आमंत्रित किया गया।
विदित हो कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा संविधान दिवस के तारतम्य में “मौलिक कर्तव्य विकसित विकसित भारत के निर्माण की आधार शिला है” विषय पर प्रांतीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है तथा इस दो दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला में प्रांत के विभिन्न स्थानों से अधिवक्तागण शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता परिषद के महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संविधान दिवस के द्वारा संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों को लेकर जागरूकता हेतु २९ एवं ३० निवंबर को दो दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है जिसमें अधिवक्ता परिषद ने सभी सदस्य अधिवक्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया है। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद अधिवक्ता कल्याण के साथ समाज के कानूनी अधिकारों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

