जांजगीर चांपा दिनांक 08 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के दृष्टिगत प्रत्येक मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति किये जाने हेतु जिले के राजनैतिक दलों की बैठक ली।
बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी गई तथा बूथ लेवल एजेंट के नियुक्ति निर्धारित प्रारूप बीएलए-2 फॉर्म में तत्काल पूर्ण कर सूची देने कहा गया। आगामी 09-10 अक्टूबर 2025 को विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल एजेंट के लिए आयोजित होने वाले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया एवं वर्तमान में हुए मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के अनुमोदन उपरांत नवीनतम मतदान केन्द्रों की सूची भी प्रदाय की गई। बैठक में गुलाब सिंह चंदेल, शिशिर द्विवेदी, कमला प्रसाद कुर्रे, जगमोहन पाटले, अभिषेक मिश्रा प्रदेश, ललित बधेल, विवके सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

