अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद शक्ति जिले के अधिवक्ता सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन पर जिलाध्यक्ष चितरंजय पटेल के नेतृत्व में साल श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया इन पलों में जिला सचिव अधिवक्ता विजय चंद्रा एवं उपाध्यक्ष संतोष यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अरुण साव का अभिनन्दन करते हुए निवेदन किया कि वर्तमान जिला मुख्यालय जेठा शक्ति_ बाराद्वार से काफी दूर होने से आमलोगों, पक्षकारों, एवं अधिवक्ताओं को आने जाने हो रही कठिनाई को देखते हुए शक्ति _बाराद्वार भय जेठा नगर वाहन सेवा प्रारंभ करने हेतु ज्ञापन दिया तो वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने राष्ट्रीय राजमार्ग में नगर प्रवेशद्वार फुलवारी चौंक में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सोलर ट्रैफिक सिग्नल अथवा स्पीड ब्रेकर लगाने का आग्रह किया।
आज इस अवसर पर राष्ट्रीय ड्राइवर महा संगठन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पुष्पहार से स्वागत करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने सहृदयता से विचार करने का आश्वासन दिया।
आज इन पलों में मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ तथा ड्राइवर महा संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन के नेतृत्व में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखे हुए समुचित कार्यवाही का आग्रह किया।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

