सक्ती, 07 अक्टूबर 2025 // सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) और पारंपरिक कागीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा विगत दिवस होटल गिरीराज रैन बसेरा, सक्ती में ‘‘ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमई के लिए बाजार विकास’’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत् भारत सरकार की आरएएमपी योजना के अंतर्गत किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती के महाप्रबंधक शोभेन्द्र नायक के द्वारा कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती हैं।
इस अवसर पर मनीष अरोरा, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एसपीआईयू) आरएएमपी योजना सीएसआईडीसी रायपुर ने राज्य में चल रही आरएएमपी योजना की गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहॅुच पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार और डिलीवरी व्यवस्था आदि की जानकारी दी गई।
डिजिटल मार्केटिंग सत्र में मीमो प्रसार, निदेषक, इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर ने गूगल में ऐड-ऑन बिज़नेस करके अपने उत्पाद को सूचीबद्ध करने की जानकारी प्रदान करते हुए, इंडिया मार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया और मोबाईल ऐप्स के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आर्कषक विवरण और ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक है।
कार्यक्रम में रामकृृष्ण यादव, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, संतोष शुक्ला, जिला रिसोर्स पर्सन सहित कुल विभिन्न प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय उद्योग प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

