समाज के संस्कारित विकास हेतु साधकों का आशीर्वाद जरूरी… प्रशांत शिवहरे न्यायाधीश
सनातन संस्कृति संरक्षण में गायत्री परिवार महती योगदान… अधिवक्ता चितरंजय
जन_जन में देवत्व का भाव जगाना, गायत्री परिवार का लक्ष्य…आचार्य भगत साहू
गायत्री शक्ति पीठ, शक्ति में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सायुज्य में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नवमी तिथि में पूर्णाहुति हवन_कन्या पूजन तथा अग्रज सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें गायत्री परिवार के अलावा नगर के गणमान्य जन शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन पलों में गायत्री परिवार के *जिला समन्वयक आचार्य भगत साहू ने यज्ञ हवन तथा पूजन संस्कार संपन्न कराते हुए बताया कि गायत्री परिवार का लक्ष्य जन_जन में देवत्व का भाव जगाना है, तो वहीं *उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल* ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण में गायत्री परिवार महती भूमिका निभा रही है।
आज इन पलों में यज्ञ हवन पूजन संस्कार के पश्चात वृद्ध जन दिवस के उपलक्ष्य में अग्रज सम्मान समारोह में परिवार के ३० वरिष्ठ जनों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
आज वृद्धजन समारोह में उपस्थित प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने अग्रजों के सम्मान के साथ ही १,२५,००० गायत्री मंत्र जाप करने वाले ७२ साधकों को शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आशीर्वाद पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी साधकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता तो रहे निश्चित रूप से समाज संस्कार के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
तत्पश्चात नवरात्रि पर कन्या पूजन के साथ ही कन्या भोज का आयोजन हुआ जिसमें कुंवारी कन्याओं के पूजन और भोज के साथ ही गायत्री परिवार के साथ गणमान्य लोगों ने भी भोग प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री परिवार के आज वृद्धजन समारोह में उपस्थित प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने अग्रजों के सम्मान के साथ ही १,२५,००० गायत्री मंत्र जाप करने वाले ७२ साधकों को शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त आशीर्वाद पत्र भेंट कर सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी साधकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता तो रहे निश्चित रूप से समाज संस्कार के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक राजकुमार पटेल ने बताया कि तुलसी साहू ने गुरु दीक्षा ली तो वहीं हर्षित अज़गले, जिज्ञांश गवेल का विद्यारंभ संस्कार संपादित किया गया।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

