सक्ती, 26 सितम्बर 2025 // आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती, जिला-सक्ती द्वारा विकासखण्ड डभरा अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर जनपद कार्यालय डभरा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती एवं जिला रिसोर्स पर्सन द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय कर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उपस्थित बैंक के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस जागरूकता शिविर में कुल 64 हितग्राहियों द्वारा शामिल होकर योजना की जानकारी प्राप्त की गई। उक्त जागरूकता शिविर में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती, जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी), भारतीय स्टेट बैंक डभरा, इंडियन बैंक डभरा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक डभरा तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुये।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

