सक्ती, 25 सितम्बर 2025 // रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाज कल्याण विभाग और जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा का त्याग करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाया गया। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज मेडिकल बोर्ड द्वारा 14 दिव्यांगजनो को तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री सुनील कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल सहित विभिन्न हितग्राही और आमजन उपस्थित थे।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

