नशा मुक्त भारत अभियान बनाने कलेक्टर ने दिलाई शपथ
रायपुर, 20 सितंबर 2025
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘ के तहत आज महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए ‘‘वूमेन वेलनेस वॉक‘‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और महिलाओं को स्वस्थ रहने और अपने परिवार को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के तहत आयोजित वूमेन वेलनेस वॉक में महिलाओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दूरी चल कर तय की। यह वॉक दत्तात्रेय गार्डन से शुरू होकर रानी दुर्गावती चौक, तिराहा चौक, सारबहरा जोगीडोंगरी, अनीश चौक होते हुए मड़ना स्थित महफिल रेस्टोरेंट तक संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता का विशेष उत्साह देखा गया।
वॉक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान‘‘ की भी शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने कहा कि देश की युवा शक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि युवा वर्ग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर एक स्वस्थ, समर्थ और जागरूक राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
क्रमांक-4179/दीपक

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

