22 से 25 सितम्बर तक होगा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन
रायपुर, 19 सितम्बर 2025
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा-2023 की चयन सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा मंडल से प्राप्त परिणामों के आधार पर कुल 351 पात्र अभ्यर्थियों में से 251 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं अभ्यर्थीवार प्राथमिकता निर्धारण प्रक्रिया 22 सितम्बर से 25 सितम्बर 2025 तक आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक अनुसूचित जाति के 30 अभ्यर्थी एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे 36 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे तक 38 एवं अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 39 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से 1 बजे और अपरान्ह 3 से 5 बजे तक 54-54 अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। चयन सूची एवं विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
क्रमांक-4164/जयंत/विष्णु
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

