नियमित शिक्षिका की पदस्थापना से बच्चों में बढ़ा उत्साह
सक्ती, 18 सितम्बर 2025 // युक्तियुक्तकरण के तहत सक्ती ब्लॉक के ग्राम भद्रीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भद्रीपाली में अब शिक्षा की नई किरण पहुंच रही है और बच्चों की पढ़ाई में एक नई ऊर्जा संचारित हो रही है। वर्षों से एकल शिक्षकीय शाला के रूप में संचालित इस विद्यालय में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत शिक्षिका श्रीमती संजू भारद्वाज की नियुक्ति की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला भद्रीपाली के प्रधानपाठक श्री रूपेश कुमार साहू ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में कुल 32 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले यह विद्यालय लंबे समय से एकल शिक्षक द्वारा संचालित किया जा रहा था। कुछ समय तक वैकल्पिक शिक्षक की मदद से कक्षाएं संचालित की जा रही थी, लेकिन नियमित शिक्षक की कमी के कारण बच्चों को अपेक्षित शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। अब शिक्षिका श्रीमती संजू भारद्वाज की नियुक्ति के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है। वे समय पर विद्यालय आने लगे हैं और मन लगाकर अध्ययन कर रहे हैं। शिक्षिका श्रीमती भारद्वाज न सिर्फ नियमित रूप से कक्षाएं ले रही हैं, बल्कि बच्चों को नैतिक मूल्यों और अनुशासन की शिक्षा भी दे रही हैं। युक्तियुक्तकरण की इस पहल ने भद्रीपाली के छोटे से विद्यालय में शिक्षा की रौशनी फिर से जगा दी है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होने की नई राह खुली है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

