

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२२ वीं महाआरती में पंडित भागवत भूषण विजय शर्मा हुए शामिल
महाआरती हिंदुत्व जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल… अधिवक्ता चितरंजय
नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२२ वीं महाआरती में भागवत भूषण पंडित विजय शर्मा (जांजगीर ) परिवार सहित श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
आज पंडित विजय शर्मा ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में प्रभु कृपा से शामिल होकर गौरवान्वित हूं तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती एक सामयिक एवं अनुकरणीय पहल है ,इस हेतु हनुमान परिवार के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदू जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा इस धार्मिक पहल से सनातन संस्कृति का प्रवाह अविरल प्रवाहित हो रहा है।
आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा एवं बृजेश शर्मा ने चढ़ाया गया तथा *सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल श्रीमती पूनम ईश्वर साहू, एकांत बरेठ, साधेश्वर गबेल, यश देवांगन की ओर से कराया गया। आज सुबह का श्रृंगार राधे ट्रेडर्स तथा शाम का श्रृंगार दिल हरण देवांगन व *सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, नारायण लाल यादव ने किया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

