सक्ती, 16 सितम्बर 2025 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर तोपनो ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसाार भारत सरकार, जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान एवं वर्ष 2024-25 में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का शुभांरभ किया गया है। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह एवं अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने के अनुक्रम में भारत सरकार, जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभांरभ किया गया जो विश्व का सबसे बड़े जनजाति नेतृत्व आंदोलन के रूप में एवं इस अभियान में कैडर आधारित मॉडल एवं अंतर विभागीय अभिसरण पर आधारित किया गया है, जो कि उत्तरदायी शासन एवं योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं तक पहुँच लक्षित है। यह अभियान जिला सक्ती के 04 विकासखण्ड एवं 39 आदिवासी बाहुल्य में कियान्वयन की प्रक्रिया आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में 02 सितम्बर से 04 सितम्बर तक 03 दिवसीय डिस्ट्रीक्ट प्रोसेस लैब (डीपीएल) का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात ब्लॉक लेवल प्रशिक्षणार्थी द्वारा लिये गये प्रशिक्षण के उपरांत आदि कर्मयोगी बनके उनके द्वारा ब्लॉक प्रोसेस लैब (बीपीएल) का आयोजन 11 सितम्बर से 12 सितम्बर तक 02 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक स्तर पर कर आदि सहयोगी को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत आदि सेवा पर्व का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में विभिन्न विभागों के अभिसरण से शुभांरभ किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

