सक्ती, 11 सितम्बर 2025 // छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अंतर्गत ब्लॉक सक्ती के छोटे से गांव डंगबोरा के शासकीय प्राथमिक शाला में अब शिक्षा की तस्वीर बदलने लगी है। वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझती यह एकल शिक्षकीय शाला अब युक्तियुक्तकरण के तहत नियमित शिक्षिका श्रीमती जीराबाई सिदार की पदस्थापना से शिक्षा की नई रोशनी से रोशन हो रही है। इससे पहले यह विद्यालय कुछ वर्ष से एकल शिक्षक के माध्यम से संचालित हो रहा था। कुछ सत्रों में मानदेय शिक्षक पढ़ाने आते थे, लेकिन नियमित शिक्षक की कमी से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। अब युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षिका श्रीमती जीराबाई सिदार, जो पहले देवरमाल के स्कूल में पदस्थ थीं, शासकीय प्राथमिक शाला डंगबोरा में पदस्थापित हुई हैं। शासकीय प्राथमिक शाला डंगबोरा के प्रधानपाठक रामलाल मरावी ने बताया कि विद्यालय में अब एक और शिक्षिका की नियमित उपस्थिति और बेहतर अध्यापन कार्य से बच्चों की रुचि पढ़ाई में बढ़ रही है और बच्चे समय से स्कूल पहुँचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में अध्ययन के प्रति उत्साह और रुचि स्पष्ट रूप से बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इस नीति के अंतर्गत शालाओं और शिक्षकों का समुचित समायोजन कर विद्यालयों में नए शिक्षक पदस्थ किए गए हैं। अब शासकीय प्राथमिक शाला डंगबोरा में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। गांव के पालक भी संतुष्ट हैं कि अब उनके बच्चों को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण व नियमित शिक्षा मिल रही है।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

