खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर की जा रही कार्यवाही
सक्ती, 10 सितम्बर 2025// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा मेसर्स जिंदल सेल्स (खुदरा एवं थोक) एवं विकास कुमार अग्रवाल बाराद्वार का विक्रय स्थल एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। फर्म संचालकों द्वारा अनियमितता पायी गई जिसके कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती एवं उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सक्ती द्वारा बाराद्वार में संचालित मेसर्स जिंदल सेल्स, का विक्रय स्थल एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाया गया इसी अनुक्रम में मेसर्स विकास कुमार अग्रवाल बाराद्वार का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाया गया। साथ ही स्कंध पंजी संधारित नहीं किया जाना एवं प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नही करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत उक्त फर्म संचालको को स्पष्टीकरण जारी किया गया साथ ही 07 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक और कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

