नवीन जिला सक्ती की स्थापना ९ सितंबर २०२२ को हुआ तथा आज जिला स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर शासन_ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने स्थापना दिवस की स्मृति में न ही कोई उत्सव और न ही कार्यक्रम किया।
इस पर आम लोगों ने कहा, न उत्साह न उमंग…नए जिले से इतना जल्दी मोहभंग…? ।
शायद यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि जिला स्थापना को लेकर स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महंत कांग्रेस शासन में विधान सभा अध्यक्ष पद पर रह कर जिला पर बनने पर खुश नजर नहीं आए और अब नेता प्रतिपक्ष के पद पर रह कर भी सक्ती जिला स्थापना दिवस को लेकर उनका खुश दिखाई नहीं देना हम सबको हतोत्साहित करने वाला संदेश है, खासकर! जबकि आज शक्ति नगर के आस_ पास ही उनकी मौजूदगी रही,फिर भी उन्होंने शक्ति जिला स्थापना दिवस को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखाया जबकि चुनाव के दरमियान सक्ती जिला बनाने का श्रेय लेने कोई कसर नहीं छोड़ा,यह रही नेता प्रतिपक्ष की बात शक्ति प्रेम…पर वहीं ट्रिपल इंजन की सरकार से जुड़े लोगों को बात करें तो स्थानीय सांसद या उनके जंबो प्रतिनिधियों में से कोई भी जवाबदार जन प्रतिनिधि ने न तो कोई आयोजन किया और जिला स्थापना को लेकर न ही कोई उत्साह दिखाया, तब स्वाभाविक है कि नौकरशाही को क्या पड़ी है कि कोई आयोजन कर Sakti जिला स्थापना दिवस को यादगार बनाए। अंततः जिला स्थापना दिवस पर सक्ती जिला बनने का तनिक भी खुशी नहीं नजर आया
इसका कारण हो सकता है कि नगरवासी जिला मुख्यालय जेठा को लेकर वैसे भी ज्यादा खुश नहीं है तब यह साफ झलकता है कि नवीन जिला सक्ती के विकास को लेकर न तो जनप्रतिनिधि चिंतित हैं और न ही अधिकारी गंभीर है। इसलिए शक्ति जिला का विकास चाहने वाले लोगों को स्वयं यत्न व चिंतन कर पहल करना होगा वरना अभी ३ साल बीते हैं तो यह बेरुखी है तब बरसों गुजर जाने के बाद भी शक्ति जिला विकास को लेकर कुछ होने वाला नहीं है। आइए!आम आदमी अपनी हितों का ख्याल कर, अपनी आवाज बुलंद कर राजनीतिज्ञों और अफसरशाही को बाध्य करें ताकि नवीन जिला सक्ती के हक में गंभीरता से पहल हो…
चितरंजय पटेल अधिवक्ता
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

