जांजगीर-चांपा 09 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी (च) के वार्ड नंबर 11 से 20 तक नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा ग्राम पंचायत सिवनी (च) के वार्ड नंबर 01 से 10 तक शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र 542004027 एवं ग्राम पंचायत कुरदा के शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र 542004028 के आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा ने बताया कि उपरोक्त ग्राम पंचायतों के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैक खाता स्टेटमेंट की छाया प्रति, संस्था, समूह के बायलॉ की छायाप्रति के साथ 22 सितम्बर 2025 को शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के पश्चात् प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नही किया जाएगा।
स/क्र
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

