


रजत जयंती वर्ष 2025-26 : स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन
सक्ती, 07 सितम्बर 2025 // छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 को ऐतिहासिक अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों की शुरुआत करते हुवे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर “रजत जयंती अंगदान एवं रक्तदान महोत्सव जनजागरूकता अभियान”, “कोविड-19 के दौरान सेवाएं देने वाले डॉक्टर, नर्स एवं मेडिकल स्टाफ का सम्मान”, “एलुमिनाई मीट-स्वास्थ्य सेवाओं की आगामी 25 वर्ष की कार्ययोजना”, “आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण”, “हेल्थ क्वीज”, “मेगा हेल्थ कैंप” एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान (1 से 21 सितम्बर तक) आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
रजत जयंती के अवसर पर विकासखंड मालखरौदा के सद्भावना भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुँचाना होगा। इस मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा मरीजों के उपचार के लिए समुचित दवाओं की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत शिविर में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में 106 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सर्दी-खांसी-बुखार 22, बीपी-11, शुगर-5, कमजोरी-12, त्वचा रोग-19, नेत्र रोग-8, सिकलिंग-2, आयरन डिफिशिएंसी-11 एवं हाथ-पैर दर्द के 16 इत्यादि मरीजों का उपचार किया गया। आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क दवा वितरण के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा भी दिया गया। इसी क्रम में 3 सितम्बर को ही जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर, सक्ती में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यहां डॉ. समीर अग्रवाल (एमडी मेडिसिन), डॉ. राजेश बंजारे (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. बादल एक्का (हड्डी रोग विशेषज्ञ) द्वारा 207 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इसमें बीपी-56, शुगर-56, सर्दी-खांसी-बुखार-15, लैब जांच-57 तथा अन्य 116 मरीजों का जांच कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारियां भी ली जा सकती है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

