दृष्टिबाधित विद्यालय ने मनाया शिक्षक दिवस…
महेश मित्तल ने कराया न्यौता भोज…
दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय, शक्ति में आज शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के साथ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई महेश मित्तल ने न्यौता भोज का आयोजन किया जिसमें विद्यालय परिवार के साथ ही गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इन पलों में विद्यालय परिवार ने केक काटकर विद्यालय के शाला विकास समिति के कोषाध्यक्ष विकास (दुल्हन) का जन्मदिवस मनाया तथा शिक्षक दिवस मनाते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से संरक्षक जसबीर चावला, संस्थापक जसवंत आदिले संचालक बिंदेश्वरी आदिले ने शिक्षकों के साथ अतिथियों को पुष्प,श्रीफल व कलम भेंट कर अभिनंदन किया।
इन पलों में विद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा, हम सबका प्रयास है कि दृष्टिहीन बच्चे हमारे शिक्षकों से तालीम पाकर समाज के मुख्य धारा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें ताकि देश_प्रदेश में इस विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़े।
शिक्षक दिवस पर स्वागत भाषण करते हुए संचालक बिंदेश्वरी ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया तो वहीं संरक्षक जसबीर चावला ने कहा कि सभी गुरुजन इन विशेष बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें ताकि यह सभी समाज में विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। आज आभार प्रदर्शन करते संस्थापक जशवंत आदिले ने कहा कि आप सभी अतिथियों का प्रेम स्नेह हमारे विद्यालय को इसी तरह मिलता रहे। आज आयोजन में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू, महेश मित्तल, बजरंग अग्रवाल, मनोज वर्मा (बिलासपुर) आदि अभ्यागतों के साथ प्राचार्य ज्योति दास महंत, नीतू टंडन एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

