खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर की जा रही कार्यवाही
सक्ती, 03 सितम्बर 2025// राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालनालय कृषि की टीम द्वारा आज सक्ती जिला अंतर्गत विकासखण्ड सक्ती के निजी खुदरा एवं थोक उर्वरक विक्रय स्थल व गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और संचालक कृषि विभाग राहुल देव के निर्देशन पर संचालनालय कृषि विभाग रायपुर से पहुंचे उप संचालक कृषि श्री चिरंजीव सरकार, सहायक संचालक कृषि, रितेश मुटघरे तथा संयुक्त संचालक बिलासपुर एम के चौहान एवं जिले के अधिकारियों द्वारा सक्ती विकास खण्ड में मेसर्स ज्ञानीराम चंदगीराम के खुदरा एवं थोक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिसमें रिटेल गोदाम का यूरिया का भण्डारण अन्यत्र भण्डार गृह में भण्डारण करने व जैव उत्प्रेरकों का बिना वैध स्त्रोत प्रमाण पत्र व्यवसाय किया जाना पाया गया। संबंधित फर्म के द्वारा अव्यवस्थित भण्डारण पाये जाने के कारण यूरिया 0.99 मेट्रिक टन विक्रय पर प्रतिबंध एवं सीज की कार्यवाही की गई है।
उपसंचालक कृषि विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खाद भण्डार में संचालनालय कृषि विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन नहीं होना, केस मेमो, स्कंध पंजीयन का संधारण उचित तरीके से नही पाया गया संबंधित फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने की स्थिति में संबंधित के विरुध्द उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही कीटनाशी व्यवसाय में भी अनियमितता पाई गई है, अनियमितता पाए जाने के कारण कीटनाशी अधिनियम 1968 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा किसानों को खरीफ फसल हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त कीटनाशक मिल सके इस हेतु जिले में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक, कीटनाशी निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को सतत् निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही कर निरीक्षण प्रतिवेदन संचालनालय रायपुर कृषि विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

