पुलिस के प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान का कार्य सामयिक एवं सराहनीय पहल… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 गणमान्य नागरिक सहित 30 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि जिला पुलिस जांजगीर के द्वारा हर माह के 1 तारीख को माह भर में अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया या जाता हैं जो उनके सेवा पुस्तिका में भी अंकित किया जाता है तो वहीं इस बार पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के द्वारा अनूठा पहल करते हुए समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाले गणमान्य लोगों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें हसदेव प्रवाह के पत्रकार रमेश दास महंत निवासी सोनियापाठ थाना सारागांव एवं साधराम साहू निवासी गोधना थाना नवागढ़ के द्वारा सारागांव क्षेत्र के हाइवे सड़क दुर्घटना होने से घायल व्यक्ति स्वयं अपने कार में त्वरित उपचार हेतु BDM अस्पताल चांपा पहुंचा कर अपना योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार साहू निवासी सिलादेही थाना बिर्रा ढाबा संचालक के द्वारा बैग से भरा 1 लाख को उनके मालिक को वापस करने तथा मुनीराम साहू निवासी पोड़ीशंकर* थाना बम्हनीडीह के द्वारा पोड़ी चौक बम्हनीडीह में सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करने एवं अमित कुमार बंजारे
विष्णु प्रसाद, अश्वनी लहरें सभी निवासी करूमहु थाना मुलमुला के द्वारा अकलतरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होने से घायल व्यक्ति को त्वरित उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में इलाज हेतु भर्ती कराने जैसे समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही
अतुल शर्मा निवासी चांपा, जयेश साहू निवासी चांपा, प्रदीप यादव निवासी चांपा
के द्वारा चांपा के सिद्धि विनायक मंदिर में हुए चोरी के मामले में आरोपियों की खोज में सहयोग करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
पश्चात पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 30 पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया गया जिसमें जिले के सायबर टीम* जिसके द्वारा लुट, चोरी, हत्या के मामले में आरोपियों की पातासाजी कर पकड़ना जिसमें निरीक्षक सागर पाठक सहित 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।थाना शिवरीनारायण* से निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित 09 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपराधिक प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करने में हासिल प्राप्त करना।थाना बलौदा* से निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित 04 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल करना।थाना चांपा* से ASi अरुण सिंह सहित 04 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपराधिक प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करना।यातायात शाखा से* निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक छोटेलाल अजगल्ले, आरक्षक (चालक) सुनील सिंह राजपूत जिसके द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चलानी कार्यवाही करना,कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला पुलिस के पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम लोगों के समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने के कदम को सराहनीय और सामयिक बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि रमेश दास महंत को उनके सहृदयता के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए उनके सम्मान पर बधाई दिया तथा उम्मीद जाहिर किया है कि इसी तरह पत्रकारिता के साथ समाज सेवा के कार्यों में अपनी भूमिका अदा करते रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि निश्चित रूप से जिला पुलिस अधीक्षक के इस प्रोत्साहन स्वरूप कार्यक्रम से पुलिस कर्मियों के साथ पुलिसिंग में आम लोगों की सहभागिता से शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस को सहजता होगी।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

