किसानों को उच्च गुणवत्ता खाद तथा कीटनाशक उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता-कलेक्टर
सक्ती, 01 सितम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के किसानों को खरीफ फसल के लिए उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश कृषि विभाग को दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने हेतु मैदानी स्तर पर सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत कृषि विभाग द्वारा गठित विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है।
कृषि विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन पर उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड-जैजैपुर मनोहर कुमार रात्रे द्वारा हसौद में संचालित मेसर्स उदय ट्रेडर्स, झरप में संचालित लहरे कृषि केन्द्र एवं देवरघटा में संचालित भानू किसान समृद्धि केन्द्र का विक्रय स्थल पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता, स्कंध पंजी संधारित नहीं किया जाना एवं प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नही करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत 03 फर्म संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया साथ ही 07 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जावेगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इसके लिए विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक, कीटनाशी निरीक्षक द्वारा सतत् निरीक्षण किया जा रहा है तथा उचित कार्यवाही की जा रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

