जिला सक्ति से रमेश महंत की रिपोर्ट
लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कदमों के लिए चिर परिचित नई दुनिया ने आज नवीन जिला सक्ती के प्रतिभावान विद्यार्थियों की मेडल व प्रशस्ति देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप जीवन में सफलता हासिल कर समाज व देश की सेवा करें, तो वहीं अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण कुमार सोम ने अपने विद्यार्थी जीवन की बातों को साझा करते हुए कहा कि बच्चों से लक्ष्य सुनिश्चित कर उसे हासिल करने पूरे शिद्दत से जुट जाने का आह्वान किया।
भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित राजेंद्र शर्मा ने बच्चों से कहा कि आप जीवन में सफलता और अच्छे परिणाम पाने के लिए बड़ों को प्रणाम करने की आदत डालें क्योंकि बड़ों के आशीर्वाद से असफलता की बाधाएं स्वत: दूर हो जाती है।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि संस्कारहीन शिक्षा, समाज के लिए घातक है इसलिए शिक्षित होने के साथ साथ संस्कारवान बनें ।
जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा ने नई दुनिया के प्रयास की तारीफ करते हुए बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देकर उनके सफल भविष्य की कामना किया तथा चिराग अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बुराई से दूर रहकर अपने केरियर पर फोकस करने का आग्रह किया।
आज नई दुनिया की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शक्ति जिले भर से १० वीं एवं १२वीं बोर्ड परीक्षा में ९०% से अधिक प्राप्तांक प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल और सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुवात अभ्यागतों के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा_ वंदना दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तो वहीं जांजगीर प्रमुख मिलन तिवारी ने स्वागत भाषण करते नई दुनिया के सामाजिक सरोकारों के प्रयास से अवगत कराया तो वहीं समारोह के संयोजक योगेश शर्मा ने आभार ज्ञापित किया तथा प्राध्यापक कोमल शुक्ला ने सफल संचालन किया तथा इन पलों में नई दुनिया बिलासपुर से राजेंद्र क्षत्रिय के साथ मीडिया जगत से जुड़े लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

