प्रिय साथियों एवं देवतुल्य जनता,
आम आदमी पार्टी सक्ती जिला के जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सभी क्रांतिकारी साथियों को हृदय से अवगत कराना चाहता हूँ कि हमारे अन्नदाता किसानों को आज जिस गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वह है खाद की भारी कमी।
खेती का यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन खाद के अभाव में किसान परेशान, असहाय और दुखी हैं। सरकार की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण किसानों को अपनी मेहनत की फसल बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यह केवल एक मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, परिवारों और जीवन से जुड़ा सवाल है।
इसी संदर्भ में, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर और किसानों की समस्याओं को मुखर करने हेतु, 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को कचहरी चौक, सक्ती में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
समय – सुबह 10:00 बजे से
आपसे निवेदन है कि –
इस ऐतिहासिक आंदोलन में अपनी उपस्थिति अनिवार्य बनाएं।
किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक बुलंद करने में हमारी ताकत बढ़ाएं।
एकजुट होकर यह संदेश दें कि किसान की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपकी सहभागिता ही इस आंदोलन की असली ताकत है।
आइए, 1 सितंबर को मिलकर किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करें।
आम आदमी पार्टी सक्ती
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

