18 व 19 सितम्बर को विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
स्मृति समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वो का निष्ठापूर्वक करे निर्वहन – कलेक्टर
जांजगीर चांपा 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह दो दिवसीय 18 एवं 19 सितम्बर 2025 तक शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, डीएसपी कविता ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौपे और तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान, प्रतिभा सम्मान, विधिक सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानी के आधुनिक तकनीक, जैविक पद्धति, फसल चक्र की जानकारी दी जाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

