
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने नारी संयम, प्रेम_भक्ति और शक्ति का प्रतीक पर्व तीज मनाया .
भारतीय पर्व हमारे सामाजिक रिश्तों को जीवंत बनाए रखती हैं…अधिवक्ता चितरंजय
भारतीय संस्कृति व परंपरा समाज को उत्सव_पर्व ने से परस्पर स्नेह_प्रेम के सूत्र पिरोने में महती भूमिका निभाई है, इसी तारतम्य में तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन और अटूट प्रेम को समर्पित है।
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए १०८ वर्षों के कठोर तप किया था, तब शिव जी ने उनकी भक्ति से खुश होकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में आत्मसात किया, इसलिए तीज पर्व को सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। फलस्वरूप महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली के लिए तीज व्रत रखती हैं। जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत माता पार्वती के समान ही अखंड सौभाग्य की कामना के लिए होता है तथा
स्त्रियाँ हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियाँ, बिंदी और मेहंदी आदि से सजती संवरती हैं क्योंकि हरे रंग को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है तो वहीं इस पर्व को प्रकृति और सावन की हरियाली से जोड़कर आनंद उत्सव के रूप में मनाते हुए झूले पर झूलती हैं और पारंपरिक तीज गीत गाती हैं। कुल मिलाकर तीज पर्व नारी के भावनाओं, प्रेम, सौंदर्य और सामाजिक स्थिति की झलक होती है। इन पलों में तीज माता अर्थात गौरी (पार्वती) की विशेष पूजा होती है और महिलाएं तीज व्रत कथा का श्रवण करती हैं।
एक खास बात यह है कि स्थानीय रिवाज के अनुसार इस पर्व में शादी शुदा महिलाएं अपने मायके आकर व्रत पूजन करती हैं और अपने सुहाग की सलामती की कामना करती हैं तो वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना से व्रत धारण करती हैं।
तीज का आध्यात्मिक महत्व है कि यह व्रत आत्म-नियंत्रण, संयम, भक्ति_प्रेम और नारी शक्ति के गौरव का प्रतीक है।
इस साल अखंड सौभाग्य के कामना का पर्व हरतालिका तीज व्रत पर २६ अगस्त २०२५ को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सान्निध्य में महादेव और माता पार्वती के विधि-विधान से पूजा हेतु सुहागन महिलाएं के साथ कुंवारी कन्याएं एकत्रित हुई तथा सबने उत्साह के साथ देर रात्रि शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग के रक्षा की कामनाएं की। इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के संरक्षक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से हमारी परंपराएं हमें अपने सामाजिक रिश्तों को जीवंत बनाए रखने में सहायक होती हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

