आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती, 19 अगस्त 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम आड़िल निवासी शत्रुहन लाल गबेल सेवा निवृत्त व्याख्याता ने अर्जित अवकाश अंतर की राशि नहीं मिलने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी सावन दास, पुनीत कुमार मनहर, मंगलराम धिरहे, अमर सिंह चौहान ने ग्रामीण आवास निर्माण की मजदूरी भुगतान के पैसे को हितग्राही को छोड़कर दूसरे के खाते में डालने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम गौरमुड़ा निवासी श्री दादूराम गोंड ने जमीन हिस्सा बटवारा के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम हरदीडीह निवासी श्री रामाधार ने पशुपालन हेतु आवेदन पत्र के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ीकला निवासी दिलीप, समीर व अन्य ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम नौरंगपुर निवासी शकुन लाल पटेल ने बैटरी वाली दिव्यांग साइकिल की मांग के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम गोबरा निवासी श्री मनमोहन चंद्रा ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा के स्थगन आदेश की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य जारी रखने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम गोबरा निवासी मनमोहन चंद्रा ने शासकीय भूमि में बेजा कब्जा करने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली निवासी विद्युत उपभोक्ताओ ने ट्रांसफार्मर लगवाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली निवासी विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल ने ट्रांसफार्मर क्षमता का उन्नयन करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

