जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्य लता आनंद मिरी ने गर्व, आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य राजकुमार साहू, सुश्री आशा साव, श्रीमती उर्मिला यादव, महादेव नेताम, श्रीमती प्रमिला अजय साहू, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती मिरी ने कहा कि देश को आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमें उस पीड़ा और संघर्ष को महसूस करना चाहिए, जो हमारे पूर्वजों ने सहा। आज हमारे सैनिक सीमा पर तत्परता से डटे हैं, जिसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि देशहित में अपना योगदान दें और देश को आगे बढ़ाएं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक मायना तभी पूरा होगा जब हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसा कार्य करेंगे जिससे देश को लाभ हो। जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस भारत का सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हर नागरिक को आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान में भाग लेना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत का आधार है। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संगष् अभियान के बारे में भी बताया।
स/क्र 03
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

