जांजगीर चांपा। जांजगीर जिला के ग्राम पंचायत गोधना में मनरेगा का कार्य चला जिसमें सैकड़ो मजदूरों ने अपनी पसीने बहाकर अपनी मजदूरी की मगर उन्हें क्या पता था जब मजदूरी का पैसा आएगा तो हर एक मजदूर का 1500 1500 रुपए काट दिया जाएगा मजदूरों को जब पैसा काटने की जानकारी हुई तब बहुत ही दुख हुआ है कि धूप में सुबह शाम पसीने बहाने के बाद आखिरकार हमारे मेहनत की कमाई पर किसने डाका डाला सोचकर बहुत से मजदूर निराश हो गए हैं आखिरकार सरकार ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण पलायन न कर सके तरह-तरह की योजना ला रहे हैं और मजदूरी में इस साल बढ़ोतरी भी की गई मगर सरकार के योजनाओं में रोजगार सहायक और सचिव द्वारा डाका डालने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक द्वारा मजदूरों से मांग पत्र भरने कई मजदुर से 100 रुपए तक लिया गया उसके बाद मजदूर सुबह शाम धूप में अपना पसीना भी बहाए मगर मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को 15-1500 काट दिया गया है अब इनकी मजदूरों पर डाका डालने वालों को क्या उचित सजा मिलेगी यह अब वक्त ही बताएगा ऐसे कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर अच्छे से मजदूरी न करके बाहर प्रतिवर्ष पलायन कर रहे हैं जहां उन्हें बंधक बनाने तक का समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अब देखना है की खबर लगने के बाद इस पर जिम्मेदार अधिकारी क्या ठोस कार्रवाई करते हैं या मजदूरों की मेहनत पर डाका डालने वाले साफ-साफ बच निकलते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

