स्वतंत्रता दिवस पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में करेंगी ध्वजारोहण
सक्ती, 13 अगस्त 2025 // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कुमार कश्यप ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती अरुण सोम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

