सक्ती, 08 अगस्त 2025// भारतीय स्टेट बैंक तथा अग्रणी बैंक द्वारा सक्ती जिले के नन्दौर खुर्द ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे भारतीय स्टेट बैंक सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सक्ती ने भाग लिया।
भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 01 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 321 ग्राम पंचायतों में कैप कर आयोजन किया जा रहा है। कैंप में जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवायसी, जनधन खाता खोलना, सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई, जेजेबीवाई) अटल पेंशन योजना का कार्य किया जाना है। गौरतलब है कि वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक खाते का पुनः केवाईसी समय-समय पर किया जाता है जिससे खाताधारक सुचारु रूप से अपने खाते का संचालन जारी रख सकें।
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पाराशर एवं सहायक महाप्रबंधक दीपेश तिवारी ने इस शिविर का दौरा किया और अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक, एकीकृत ऑम्ब्ड्स्मैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते, डिजिटल धोखाधड़ी, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अग्रणी शाखा प्रबन्धक से प्राप्त सूचना के अनुसार इस शिविर के दौरान 175 जनधन खातों की पुनः केवाईसी की गई साथ ही 28 नए जनधन खाते, 35 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 20 जीवन ज्योति बीमा योजना, 12 अटल पेंशन योजना खाते खोले गए। अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ने क्षे़त्र के सभी जनधन खाता धारियों से अपने निष्क्रिय खातों का पुनः केवाईसी कराने का अपील करते हूए आभार व्यक्त किया। शिविर में जनपद पंचायत सक्ती सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, अग्रणी बैंक कार्यालय प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम आदर्श श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड दिव्यरंजन नायक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के आर. एम आशीष कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के मुख्य शाखा प्रबंधक रॉकी गोयल एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

