संभागायुक्त ने ली जल उपयोगिता समिति की बैठक
जलाशयों में जलभराव और फसलों की ताजा हालात की समीक्षा की
रायपुर, 7 अगस्त 2025
बिलासपुर राजस्व संभाग के आयुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में हुई संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सिंचाई जलाशयों में जलभराव और फसलों के ताजा हालात की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने से खेती-किसानी के काम सुचारू रूप से चल रहे हैं। किसानों की ओर से कहीं से भी जलाशयों से कृषि कार्य के लिए पानी छोड़ने की मांग नहीं आई है। बिलासपुर संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक व्यास कश्यप और श्री फूलसिंह राठिया, बिलासपुर के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.डी. रामटेके सहित संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर एवं अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि बिलासपुर संभाग के सभी बड़े, मध्यम एवं लघु जलाशयों में निस्तार एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध है। मिनी माता हसदेव बांगो परियोजना में 74 प्रतिशत, खारंग जलाशय में 110 प्रतिशत, मनियारी जलाशय में 109 प्रतिशत, निर्माणाधीन अरपा भैंसाझार बैराज में 20 प्रतिशत और केलो परियोजना में 49 प्रतिशत जल भराव है। मध्यम परियोजना के अंतर्गत घोंघा जलाशय में 102 प्रतिशत, केदार जलाशय में 75 प्रतिशत, पुटका जलाशय में 60 प्रतिशत, किंकारी जलाशय में 96 प्रतिशत और खम्हार पाकुर जलाशय में 100 प्रतिशत जल भराव है। संभाग के अंतर्गत 621 लघु जलाशय हैं जिनमें औसत रूप से 82 प्रतिशत जल भरा हुआ है। बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों एवं खरीफ सिंचाई 2025-26 के लक्ष्य प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई।
संभागायुक्त सुनील जैन ने बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किसानों के संगठनों (एफपीओ) के जरिए बीज उत्पादन कार्यक्रम लिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने एफपीओ को बीज प्रक्रिया केन्द्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम में शामिल करने की अनुमति के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जैन ने डीएपी के विकल्प के रूप में अनुशंसित खाद के उपयोग के संबंध में जागरूकता एवं इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
जैन ने किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने डबल लॉक केन्द्रों से जल्दी से जल्दी सोसाइटीज में खाद भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का यह चरम समय है। आपूर्ति में जरा भी लापरवाहीं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फसल परिवर्तन के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए हर गांव की अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाने एवं जागरूकता के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए।
क्रमांक-2949/पटेल-कमलेश

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

