जांजगीर-चांपा 4 अगस्त 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आज जनदर्शन में तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी पवन सिंह द्वारा निराश्रित पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत खरौद निवासी आसा प्रकाश यादव द्वारा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर जिला खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, ऋण प्रदाय सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर महोबे ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करे।
स/क्र 02
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

