जांजगीर-चांपा 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर 01 से 07 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह का आयोजन जिले के समस्त परियोजना के आगनबाडी केंद्रो में आयोजित किया जा रहा है।
जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विश्व स्तनपान दिवस थीम ‘‘स्तनपान को प्राथमिकता दे स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं‘‘ है। थीम अनुसार शिशु वती माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि स्तनपान बच्चों को स्वथ्य रखने का सबसे अच्छा तरीका है यह शिशुओं को पोषण और रोगो से लड़ने से की ताकत देता जिससे दस्त और एनिमिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही यह की हमारे दैनिक व्यस्त जीवन में बहुत सी शिशुवती माताएं कामकाजी होने के कारण अपने लिए सही समय पर सही पोषण नहीं ले पाती है। जिस कारण पर्याप्त पोषण के अभाव में कम दुध का बनता है जो कि जच्चा-बच्चा दोनों के लिए समस्या होती है। स्तनपान से शिशुवती माताओं को स्तन कैंसर, मधुमेय का खतरा को कम करता है तथा 06 माह तक सतत् एवं उसके उपरांत 02 वर्ष होने तक उपरी पोषण आहार के साथ तक अनिवार्य रूप से स्तनपान कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी परियोजना अंतर्गत विविध कार्यक्रम किए गए। साथ ही स्तनपान सप्ताह जागरूकता रैली निकाली गई।
स/क्र 03
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

