किसानों द्वारा अब तक 29 हजार मीट्रिक टन उर्वरक और 9673 क्विंटल धान बीज का उठाव
रायपुर, 30 जुलाई 2025
कांकेर जिले में किसानों के लिए बीज एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों में इनका भण्डारण किया जा रहा है। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में अब तक दस हजार 908 कि्ंवटल धान बीज का भण्डारण किया गया है। समितियों में कृषकों की मांग के अनुरूप धान की किस्मों – आईआर-64, एमटीयू-1010, एमटीयू-1001, स्वर्णा, विक्रम टीसीआर, एमटीयू-1156, सोनागाठी और डीआरआर-42 का भंडारण किया गया है। जिले के किसानों द्वारा अब तक 9673 क्विंटल बीज का उठाव किया जा चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले में किसानों को उनकी मांगों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों में 12 हजार 724 मीट्रिक टन यूरिया, 3524 मीट्रिक टन डी.ए.पी, 8178 मीट्रिक टन एस.एस.पी, 4509 मीट्रिक टन एम.ओ.पी. तथा 4941 मीट्रिक टन एन.पी.के. का भण्डारण किया गया है। सहकारी समितियों में सभी तरह के उर्वरकों को मिलाकर कुल 33 हजार 876 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है। सहकारी समितियों के माध्यम से जिले के किसान अब तक 29 हजार पांच मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव कर चुके हैं।
क्रमांक-2690/ठाकुर-कमलेश
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

