प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों को सुना तथा अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए।
आज जनदर्शन में तहसील चांपा के ग्राम महुदा निवासी प्रेमसिंह धनवार ने ट्राई सायकल प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने में कठिनाई होती है और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सारागांव तहसील के देवरी गांव से पहुंची मीनाबाई ने अपने पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवेदन अग्रेषित करते हुए तुरंत आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम अमरताल निवासी देवनंदन जांगड़े ने अपने पुत्र की अंकसूची में जन्मतिथि सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को सुधार कराने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, पीएम आवास तथा अन्य विषयों से संबंधित कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
स/क्र 02
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

