कलेक्टर ने बार बार बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर की
सहायक अभियंता, उप अभिंयता को मुख्यालय में रहने के दिए निर्देश
विद्युत समास्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर 25 जुलाई से 08 अगस्त तक होगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है इसलिए संबंधित अधिकारियों को विद्युत से जुड़ी आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना चाहिए। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। कलेक्टर ने कहा कि अघोषित बिजली की कटौती से नागरिकों को काफी परेशानी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित अधिक समस्या वाले क्षेत्रों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक अभियंता, उप अभिंयता को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा कि आमजनता के साथ ही कृषि, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के परिसरों में लगे ट्रांसफार्मर जैसे विद्युत उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रहें और इनके आसपास सुरक्षात्मक घेराव हो, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बैठक में कलेक्टर ने ट्रांसफार्मर, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, लाइन एवं पोल शिफ्टिंग सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और बेहतर कार्ययोजना के साथ उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरना विकास योजना अंतर्गत ग्राम सिवनी व तिलाई में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे अधिक लोड, ट्रिपिंग और बार-बार की कटौती जैसी समस्याओं से आमजनता को निजात मिलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता श्री अमर चौधरी, कार्यपालन अभियंता ए के भारद्वाज, आर के चौहान, एच के मंगेश्कर सहित सर्व सहायक अभियंता, उप अभियंता उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

