जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 22.07.25
आरोपियों द्वारा देर रात्रि में गुमटी ठेला का टीन को काटकर चोरी किया गया था
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की सामानों का सत प्रतिशत बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टीन काटने का हथियार, चोरी में उपयोग किए मोटर सायकल भी किया गया बरामद
आरोपियों के विरूद्ध धारा 303 (2), 331(4), 317(2),3(5) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर आरोपीयों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी
01. भोला डहरिया पिता लकेशराम उम्र 40 वर्ष ग्राम पकरिया झूलन
02. लल्लू केंवट पिता शिवकुमार केवट उम्र 24 वर्ष ग्राम बनाहिल
03. छोटे लाल यादव पिता बनकू यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम पकरिया झूलन थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा ( खरीदार)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.07.25 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ठेला दुकान के टीन के दरवाजा को तोड़कर ठेला अंदर से फ्रिज, ब्यूटूथ वाला एम्पली तथा दुकान में रखा गुटखा पाऊच, सिगरेट तथा चिल्हर पैसा करीब 500/रूपये कुल जुमला रकम करीब 20,000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी नरियरा थाना मुलमुला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामनों की पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना मुलमुला द्वारा पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी भोला डहरिया, लल्लू केंवट को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 21.07.2025 की रात्रि 01.00 बजे प्रार्थी के ठेला से फ्रिज, ब्यूटूथ वाला एम्पली तथा गुटखा पाऊच, सिगरेट, चिल्हर पैसा करीब 500/रूपये कुल जुमला रकम करीब 20,000/-रूपये को चोरी जुर्म स्वीकार करना एवं चोरी के फ्रिज को छोटे लाल यादव को बेचना बताए जाने से उसको भी पकड़ा जिसके कब्जे से फ्रिज बरामद किया गया। विवेचना दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की समान एवं घटना में प्रयुक्त टीना काटने का हथियार, परिवहन में उपयोग किए मोटर को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

