प्रधानमंत्री नल जल योजना के नाम दूधिपाली के सरपंच से 25 हजार की ठगी
महासमुंद, 31 मार्च 2025
जिले के विकासखंड बसना और सरायपाली के कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों को साइबर ठगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ठग खुद को पी.एच.ई. विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का झांसा दे रहे हैं। इसके बदले वे पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च के नाम पर रकम मांग रहे हैं। बसना के दुधीपाली पंचायत में एक सरपंच से ₹25,000 की ठगी हो चुकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी सरपंच या पंचायत प्रतिनिधि से इस तरह की कोई राशि नहीं मांगी जा रही है। यह पूरी तरह भ्रामक और ठगी का प्रयास है।उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।साथ ही फोन पे, गूगल पे या अन्य माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें।और संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें।
सहायक अभियंता सरायपाली ने बताया कि विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर क्राइम के ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता पी.एच.ई. विभाग रायपुर के नाम से फोन नं. +91-9473621164 एवं योगेश कुमार पी.एच.ई. विभाग महासमुन्द के नाम से फोन नं. +91-9127269740 पर कॉल आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग महासमुन्द से बात कर रहे हैं, आपके पंचायत में प्रधानमंत्री नल जल में काम करने के लिए लेबर लोग जा रहे है, उनके राशन के लिए 60000 रूपये आपके खाते में डाल रहे, बोला जा रहा है तथा 60000 रूपये में से गाड़ी खर्चा एवं रास्ते का अन्य खर्च के नाम पर 20000 रुपये फोन पे नंबर +91-8403856013 पर श्रीकांत शर्मा के पास भेजने कहा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ठगों के झांसे में न आये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किसी प्रकार के राशि हेतु किसी भी सरपंचों के पास कॉल नहीं किया जा रहा है। यह पूर्ण रूप से भ्रामक है। अगर किसी के पास इस प्रकार का कॉल आता है तो कृपया अपने नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

