जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 20-07-2025
शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर फावड़े से हमला करने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस हत्थे
आरोपी के द्वारा लगातार शराब पीने के लिए पैसा मांग कर किया जा रहा था प्रार्थी को प्रताड़ित
थाना चांपा पुलिस द्वारा रिपोर्ट के चंद घंटे में आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फ़ावड़ा भी किया गया बरामद
आरोपी अमृतलाल पटेल पिता भरत लाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम हथनेवरा चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी अमृत लाल पटेल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर वाद विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच करते है। दिनांक 19/7/25 के दोपहर 03 बजे आरोपी द्वारा फावड़ा को लेकर प्रार्थी नरेश कुमार पटेल निवासी हथनेवरा के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करते हुए कहने लगा कि तुम मेरा बुराई करते हो फिर अचानक अपने हाथ में रखे लोहे के फावड़ा से हमला कर दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना चांपा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिस पर तत्काल थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर आरोपी अमृतलाल पटेल को पकड़ा जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करना जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त फावडा जप्त किया गया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

