Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District @followers @topfans CG Dial 112
18 जुलाई 2025, रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में शुक्रवार तड़के एक साथ सभी थानों की पुलिस ने पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जिले भर के थानाक्षेत्रों से पूर्व के आरोपियों और संदिग्धों को थाना प्रभारियों ने थाने लाकर पूछताछ की गई, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हाल ही में श्याम मंदिर चोरी जैसी वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच करना रहा।
थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों की हालिया गतिविधियों की पुष्टि की गई और उनके फिंगर प्रिंट लेकर मिलान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी और वे सकुनत से फरार हैं, उनके संबंध में भी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। पुलिस ने सभी संदिग्धों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कहीं भी जाने से पूर्व थाना प्रभारी को सूचित करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें। यदि उनके संबंध में कोई सूचना या संदेहजनक गतिविधि सामने आती है, तो तत्काल थाना को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों में शाम तक कुल 212 संदेहियों पर बीएनएसएस की धारा 128 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस सघन कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है और पुलिस की यह रणनीति अपराधों पर अंकुश की दिशा में नियमित कार्यवाही है ।













ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

