




पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सक्ती
दिनांक: 17 जुलाई 2025
आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सक्ती का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के समग्र पुलिस कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी समय में प्रभावी कार्य निष्पादन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बेसिक पुलिसिंग एवं नवाचार का समन्वय स्थापित करते हुए जिला पुलिसिंग में विभिन्न कार्ययोजनाओं पर अपना मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित पुलिस लाइन को लेकर अपने सुझाव भी दीया तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने “रेंज वृक्षारोपण अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, सक्ती में पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

